• Thu. Feb 19th, 2026

वेटनरी यूनिवर्सिटी के इफको ने दिया बिक्री केन्द्रों को प्रशिक्षण, वैज्ञानिकों ने दिया तरल उर्वरकों पर जोर

ByVijay Singhal

Jun 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शुक्रवार को यूपी वेटरनरी यूनिवर्सिटी के कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में इफको द्वारा बिक्री केन्द्रों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बिक्रय केन्द्रों ने बढ-चढ कर प्रतिभाग किया। वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने यूरिया एवं डीएपी तरल उर्वरकों के उपयोग पर जोर देते हुए संयुक्त रुप से कहा कि तरल उर्वरकों से किसानोें की लागत घटेगी और उत्पादन बढेगा।
मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर अजय जैन एवं विशिष्ट अतिथि इफको के उप महाप्रबंधक यतेन्द्र तेवतिया, जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार, केवीके प्रभारी डा वाईके शर्मा, इफको आगरा के अधिकारी मनीश यादव, उप क्षेत्र प्रबंधक सतबीर सिंह, जिला प्रबंधक पीसीएफ प्रवीण यादव, सहायक विकास अधिकारी सुरेन्द्र चौधरी एवं सुरजीत सिंह यादव ने संयुक्त रुप से डीएपी तरल उर्वरक की लाचिंग की। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर अजय जैन ने कहा कि इस दौर में किसान लागत को घटाने एवं उत्पादन के बढाने पर जोर दें। अन्नदाता अगर डीएपी एवं यूरिया के तरल उर्वरकों को प्रयोग करते हैं तो निश्चित है कि उनकी लागत घटेगी और उत्पादन बढेगा। इफको के उप महाप्रबंधक लखनऊ यतेन्द्र तेवतिया ने कहा कि तरल उवर्रकों का उपयोग अत्यंत सरल, सस्ता एवं लाभकारी है यही कारण है कि तरल उर्वरकों की ओर किसानों का दिनों दिन आकर्षण बढने लगा है। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डा वाईके शर्मा ने कहा कि डीएपी तरल उर्वरक से जड, कंद एवं बीज का उपचार कर सकते हैं। इसका छिडकाव भी अत्यंत लाभकारी होता है। 500 मिग्री यूरिया एवं डीएपी का तरल एक बैग के बराबर काम करता है। भंडारण, परिवहन मेें आसानी होती है।  जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार ने कहा कि इंफको तरल उर्वरकों से किसानों की आमदनी बढती है तथा हर तरीके से दानेदार यूरिया एवं डीएपी की तुलना में लाभदायक है।  इफको से आए मनीश यादव ने नैनो  उर्वरकों की उलब्धता एवं उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इससे जल, मृदा एवं वायु प्रदूषण कम होता है। उप क्षेत्र प्रबंधक सतबीर सिंह ने किसानोें को तरल उर्वरकों के उपयोेग एवं उनसे होने वाले लाभों के बारे में समझाया। उन्होने कहा कि किसान तरल उर्वरक जरुर अपनायें तथा सभी बिक्रय केन्द्र किसानों के मध्य इसका तेजी से प्रचार प्रसार भी करें।  जिला प्रबंधक पीसीएफ प्रवीण यादव ने कहा कि इफको नैनो यूरिया से बीजों का अंकुरण बढता है, जडों, कल्लों एवं शाखाओं का अच्छा विकास होता है। सहायक विकास अधिकारी सुरेन्द्र चौधरी ने किसानों को नैनो उर्वरकों के बारे में समझाया। सुरजीत यादव ने किसानों को तरल उर्वरको ंसे हो रहे लाभों के अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक इफको डीलरों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर तरल उर्वरकों को बढावा देने का संकल्प भी लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.