• Sat. Feb 14th, 2026

नई साल में बांकेबिहारी के दर्शन करना है ताे अभी ही करा लें बुकिंग, ट्रेन और होटलों में नहीं मिलेगी जगह

ByVijay Singhal

Nov 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा की धर्म स्थली में नई साल 2026 का शुभारंभ श्रद्धालु ठाकुरजी का आशीर्वाद लेकर लेना चाहते हैं। गोवर्धन की परिक्रमा लगाते हैं। मंदिरों के दर्शन करते हैं। यमुना पूजन करते हैं। अभी से ही बहुत से लोगों ने ट्रेनों में आरक्षण करा लिए हैं। अब मुंबई और जम्मू की तरफ आने-जाने वाली ट्रेनों में वापसी के लिए रिजर्व टिकट नहीं मिल रहे हैं। अब श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ेगा। साथ ही होटलों, आश्रम और धर्मशालाओं में भी बाद में जगह नहीं मिलेगी। कान्हा की नगरी में जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण-राधा के क्रीड़ा स्थल हैं। यह क्रीड़ा स्थल भक्तों की आस्था का केंद्र हैं। श्रद्धालु इन स्थलों के दर्शन कर धन्य होते हैं। कान्हा के भक्त वर्तमान वर्ष का समापन और नए वर्ष का शुभारंभ करने आएंगे। वह गोवर्धन की परिक्रमा लगाएंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारकाधीश मंदिर, गोवर्धन, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव मंदिरों के दर्शन करेंगे। ठाकुरजी से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करेंगे। भक्तों ने ट्रेनों में आरक्षण करा लिए हैं। अब वापस लौटने के लिए मुंबई और पुणे की तरफ आने-जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.