• Wed. Feb 11th, 2026

हिंदू समाज में बिखराव हुआ तो हम टूट जाएंगे, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ‘सक्रिय भव का संदेश

ByVijay Singhal

Jan 5, 2026
Spread the love
मथुरा। वृंदावन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को सक्रिय भव: का संदेश दिया। अपने सात दिवसीय प्रवास के पहले दिन उन्होंने संघ के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। लव जेहाद पर भी चिंता जताई और कहा कि हम घर-घर जाकर हिंदुओं को समझाएंगे, भारत को एक बनाएंगे। संघ प्रमुख वृंदावन के केशवधाम में रविवार से सात दिन तक प्रवास करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक की तीन दिनों तक अध्यक्षता करेंगे। संघ प्रमुख सुबह सात बजे भोपाल से तेलंगाना एक्सप्रेस से मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से कार से वह वृंदावन के केेशव धाम पहुंचे। शाम छह बजे संघ और आनुषांगिक संगठनों के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ उन्होंने परिचयात्मक बैठक की। करीब दो घंटे तक हुई बैठक में संघ प्रमुख ने लव जेहाद पर चर्चा की। कहा कि आज बहुत सचेत रहने की जरूरत है। संघ प्रमुख ने कहा, कि हिंदू समाज को जागकर न केवल खुद समझने की जरूरत है, बल्कि दूसरों को समझाने की आवश्यकता है कि हमें संगठित रहना है। चर्चा के केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयदशमी तक चलने वाले संघ के शताब्दी वर्ष समारोह की रूपरेखा होगी। बीते वर्ष विजयदशमी से संघ का शताब्दी वर्ष समारोह प्रारंभ हुआ था। पदाधिकारियों के साथ संघ प्रमुख अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा पंच परिवर्तन के साथ ही पड़ोसी राज्यों में अशांति, हिंसक घटनाओं और पलायन के साथ सामाजिक सद्भाव पर भी चर्चा होगी। देश भर में संघ प्रांत प्रचारक का पद समाप्त कर रहा है। इस पर भी बैठक के दौरान चर्चा हो सकती है। सोमवार सुबह से इन विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.