हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कांग्रेस ने जमींदारी उन्मूलन अधिनियम में परिवर्तन की आहट पाते ही भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी की जिला इकाई ने इसे लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट स्थिति पेट्रोल पंप पर एकत्रित हो गए और नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय तक गए। यहां पर धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस के दलितों की जमीन की रक्षा करने वाले जमींदारी उन्मूलन अधिनियम में परिवर्तन कर धन्ना सेठों के खजाने को भरना चाहती है। यह अधिनियम सामाजिक न्याय प्रदान करने के लिए कांग्रेस के शासनकाल में लागू हुआ था। धरने में प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी,विनेश सनवाल, ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत, प्रदेश युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। धरने में नंदिनी शर्मा एडवोकेट, आरती चौधरी, अश्विनी शुक्ला, सत्यपाल सिंह ,प्रदीप सागर, अश्विनी शर्मा, रेखा चौधरी आदि मौजूद रहे
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
