• Wed. Feb 18th, 2026

सड़कें सुधरीं न नालों की सफाई, बारिश में परेशानी झेलने को रहें तैयार

ByVijay Singhal

Jun 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मानसून सिर पर खड़ा है। शहर की सड़कों से लेकर नालों तक की दशा में सुधार नहीं हुआ है। भूतेश्वर और नया बस अड्डा अंडरपास की स्थिति भी जस की तस बनी है। शहरवासियों को एक बार फिर से बारिश के सीजन में शहर के डूबने की चिंता सताने लगी है। दूसरी ओर, ब्रॉडगेज लाइन का भी निस्तारण नहीं हो सका है। ऐसे में इसके किनारे के इलाकों में भी जलभराव होगा। नगर निगम क्षेत्र में करीब 500 काॅलोनी और करीब 10 लाख आबादी है। जल निकासी के लिए शहर में कुल 72 नाले हैं। इनमें 13 बड़े, 23 मझले और 36 छोटे नाले हैं। पहले नालों की संख्या 98 थी, लेकिन बाद में आकार बढ़ाकर इनकी संख्या कम कर दी गई। शहर का मुख्य 10 किलोमीटर लंबा भूतेश्वर-अंबाखार नाला है। यह वो नाला है, जिससे शहर का करीब 75 प्रतिशत भाग जुड़ा है। नगर निगम के उच्चाधिकारियों ने 30 जून तक नालों की सफाई का लक्ष्य रखा है। इस कार्य को नगर निगम के अधिकारी अपनी देखरेख में करा रहे हैं। नालों का 60 प्रतिशत सफाई कार्य पूर्ण करने का दावा किया जा रहा है। मगर, मुख्य नाले अब भी गंदगी से भरे पड़े हैं। ऐसे ही हालात रहे तो इस बार भी वर्षा में शहर की जनता एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। भूतेश्वर अंडरपास के नीचे बारिश के समय में भरने वाले पानी और वहां लगने वाले जाम की समस्या से निपटने को प्रशासन ने दूसरा अंडरपास छोटे वाहनों व पैदल यात्रियों के लिए बनाने का निर्णय लिया था। इसी तर्ज पर नया बस अड्डा अंडरपास के संबंध में भी वैकल्पिक व्यवस्था पर मंथन किया गया। कोई भी काम धरातल पर नहीं उतरा। वर्तमान में नया बस अड्डा पर एक रेलवे अंडरपास बना हुआ है। बारिश के मौसम में इस अंडरपास में हालात बहुत खराब हो जाते हैं। कई कई फुट पानी से होकर गुजरना लोगों की मजबूरी बन जाती है। बाइकों में पानी भरने से लोगों के वाहन बंद हो जाते हैं। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल राहगीरों को जलभराव के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है। सड़कों की स्थिति दयनीय, लोग हो रहे चुटैल पूरे शहर की सड़कों की स्थिति भी खराब है। टूटी सड़कों का आलम यह है कि बाहर से आने वाले लोगों का स्वागत यही सड़कें करती हैं। नरहोली चौराहा से धौली प्याऊ को आने वाला मार्ग बदहाल है। इसको दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। जबकि इसी मार्ग पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी का आवास है। इधर, ट्रांसपोर्ट नगर और मंडी वाला मार्ग बदहाल है। राया से नगर निगम की सीमा में प्रवेश करेंगे तो दीवाना कलां से लेकर लोहवन मोड़ तक मार्ग बदहाल है। लक्ष्मीनगर में भी सड़कें बदहाल हैं। टैंक चौराहा अलीगढ़ मोड़ से लेकर कृष्णापुरी तक सड़क बदहाल है। महोली रोड उखड़ा पड़ा है। इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों की दुर्दशा को लेकर कई बार उद्यमी नाराज हो चुके हैं। इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, ने कहा जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम, शहर की सड़कों की दशा को लेकर संबंधित एजेंसियों से वार्ता हुई है। सभी को निर्देश हैं कि वह समय से अपना काम पूरा कर लें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.