हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाने का संकेत दिया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं को संबोधित किया। कहा कि ब्रज की रज-रज, कण-कण में कृष्ण कन्हैया की यादें रची-बसी हैं। राधारानी की स्मृतियां रची-बसी हैं। यदि कृष्ण कन्हैया की कृपा होगी तो अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर मथुरा में भी विकास योजनाएं मूर्त रूप लेंगी। इसके पहले उन्होंने ब्रज के विकास के लिए 300 करोड़ रुपये से गति देने के प्रस्तावों पर मुहर लगाई। मथुरा से वृंदावन के बीच फोरलेन सड़क निर्माण पर गहन मंथन हुआ। इसी मार्ग पर भविष्य में मेट्रो का संचालन भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाम 4:50 बजे वृंदावन में ब्रज के विकास पर गहन मंथन करने के उपरांत मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। सीएम ने अपने उद्बोधन की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण, गंगा-यमुना, भारत माता, गोमाता के जयकारों व हर-हर महादेव से की। उन्होंने कहा कि इस पावन धरा पर इस बार होली के पावन अवसर पर धरा को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि ब्रज की रज-रज में, कण-कण में कृष्ण कन्हैया की यादें रची-बसी हैं। राधारानी की स्मृतियां रची-बसी हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की आठवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग के 11.80 किलोमीटर लंबे ट्रैक को फोरलेन मार्ग में बदलने का प्रस्ताव पर मंथन किया। कहा कि रेलवे से समन्वय करके भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करें ताकि इस फोरलेन का काम जल्द शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसी मार्ग पर एलीवेटेड मेट्रो का निर्माण भी होगा। सीएम ने चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के विकास, छाता क्षेत्र के अजीजपुर गांव में प्रस्तावित वाटर म्यूजियम, 36 वनों के इको-रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट, यमुना रिवर फ्रंट पर मथुरा से वृंदावन के बीच जलमार्ग विकसित कर क्रूज और नौका संचालन की योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
