• Wed. Feb 11th, 2026

18वीं लोकसभा में आई तो मथुरा में लाऊंगी एयरपोर्टः हेमामालिनी

ByVijay Singhal

Feb 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 17वीं लोकसभा के आखिरी दिन मथुरा से सांसद हेमामालिनी ने एक इंटरव्यू में अपनी यादें साझा कीं। साथ ही उन्होंने इशारों में साफ कर दिया कि वह 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव लड़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अगली लोकसभा में आई तो मथुरा के लिए एयरपोर्ट बनवाने का प्रयास करुंगी। वह यमुना पर बोलीं, कि वहां काम करने की जरूरत है। मथुरा के लोग उसको लेकर बोलते भी हैं। उनको बताना है कि यह मेरे अकेले के हाथ में नहीं है। तीन राज्य (दिल्ली, हरियाणा, उप्र) को एकजुट होकर इसको स्वच्छ करने को काम करना है। हेमा मालिनी ने यह इंटरव्यू लोकसभा के बाहर दिया। उन्होंने कहा कि 17वीं लोकसभा में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से बहुत कुछ सीखा। सभी लोग अपने क्षेत्र की समस्याओं को यहां उठाते हैं। उन्होंने भी मथुरा की समस्याओं को सदन में रखा। नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली भारत सरकार ने देश में कई विकास कार्य किए। भाजपा ने राम मंदिर दिया। धारा 370 हटाई। इसके बाद उन्होंने कहा कि मथुरा के विकास के लिए काफी कुछ किया और बहुत कुछ अभी बाकी है। अगर मैं रहूंगी तो आगे भी इसी प्रकार से काम करुंगी। मथुरा में हेलीपैड लेकर आई। अगले कार्यकाल में मथुरा में एयरपोर्ट लाने की कोशिश करुंगी। यमुना पर जल शक्ति मंत्री से भी वार्ता की। ब्रज 84 कोस परिक्रमा के लिए काम करना है। सीधे तौर पर चुनाव लड़ने की ओर इशारा

हेमा मालिनी के चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अभी तक कुछ भी खोलकर नहीं बोल पा रहे हैं। कुछ लोग उनके चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं, कुछ का कहना है कि पार्टी उम्र संबंधी नीति के तहत किसी अन्य को उतार सकती है। मगर, हेमा के बयान ने साफ कर दिया है कि वह चुनाव लड़ना चाहती हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.