• Mon. Feb 16th, 2026

कनाडा में पूजी जाएंगी वृंदावन में बनीं मूर्तियां, लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा की प्रतिमाएं तैयार

ByVijay Singhal

Oct 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन सहित देश-विदेशों में नवरात्र की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कनाडा के टोरंटो स्थित योगा सेंटर में तीन देवियों की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। यह मूर्तियां वृंदावन में मूर्तिकार द्वारा तैयार की जा रही हैं। इन्हें 11 अक्तूबर को वृंदावन से दिल्ली के तुगलकाबाद पोर्ट भेजा जाएगा।
वहां से समुद्र के रास्ते इन्हें कनाडा भेजा जाएगा। कनाडा के टोरंटो शहर में रहने वाली सेंट्रियां ने सनातन धर्म अपनाने के बाद योगा सेंटर की स्थापना की है। जिसमें आगामी नवरात्र के अवसर पर वह मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती की मूर्तियां स्थापित कर पूजन करेंगी। दो माह पहले वृंदावन आई सेंट्रियां ने मूर्तिकार ईशान आचार्य को नव दुर्गा में तीन देवियों की मूर्ति बनाकर देने को कहा था। फाइबर ग्लास की आदमकद मूर्तियां दो दिनों में पूरी तरह तैयार हो जाएंगी। 11 अक्टूबर को इन्हें दिल्ली के तुगलकाबाद पोर्ट भेजेंगे। यहां से गुजरात होकर समुद्र के रास्ते यह कनाडा पहुंचेंगी।मूर्तिकार ईशान आचार्य ने बताया कि मूर्तियां पांच से छह फीट की है। फाइबर ग्लास की यह मूर्तियां बुधवार तक बनकर तैयार हो जाएंगी। भगवान राधा़-कृष्ण, ब्रह्मा और भगवान विष्णु की शेष शैय्या पर विराजमान मूर्ति भी विदेशी महिला भक्त के लिए बनाकर कनाडा भेजी जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.