• Wed. Feb 18th, 2026

शिकायत वापस लो, तभी घर लौटूंगा’, तीन साल से लापता पति की शर्त

ByVijay Singhal

Oct 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर के गांव बदनपुर में तीन साल पहले पत्नी से झगड़ा होने पर एक घर से चला गया था, जो अब तक घर वापस लौटकर नहीं आया है। अब कोई फोन नंबर मिलने पर पत्नी ने बात की तो उसने पुलिस में कर रखी शिकायत वापस लेने पर घर लौटने की शर्त रखी है। गांव बदनपुर निवासी नसरीन ने अपनी शिकायत वापिस लेने को थाने में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि करीब तीन साल पहले पति से झगड़ा हो गया था। जिसमें उसने पुलिस से शिकायत की थी। जिससे नाराज होकर उसका पति टिंकू घर से चला गया था, जो अब तक लौट कर नहीं आया है। अब उसे कहीं से पति का फोन नंबर मिल गया। उसने पति से फोन पर बात की तो पति ने कहा है कि पहले उसके खिलाफ कर रखी शिकायत वापिस लो तब वह घर लौट कर आएगा। काफी पूछने के बाद भी पति ने अपना ठिकाना नहीं बताया है। महिला का कहना है कि उसके सात बेटियां हैं, जिनमें उसने दो बेटियों की पति की अनुपस्थिति में शादी भी कर दी है। तीन साल से गायब पति को घर वापिस बुलाने के लिए महिला सभी शर्त मानने को तैयार है। महिला ने बुधवार को सुरीर थाने में शिकायत वापिस लेने के सबंध में एक प्रार्थना पत्र भी दिया है। एसएसआई अमित कुमार का कहना है कि एक महिला पति के खिलाफ शिकायत वापिस लेने को आई थी। उसने कब और क्या शिकायत की इसके बारे में जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.