• Tue. Feb 17th, 2026

मैं अब नहीं आऊंगी मायके में आखिरी काॅल, फिर मिली महिला की लाश

ByVijay Singhal

Apr 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के  कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव गिडोह में  संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल वाले फंदा लगाकर जान देने की बात कह रहे हैं, जबकि मायका पक्ष ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। गौंडा के थाना जसुआ स्थित नगला गोवर्धन निवासी गोरवेंद्र सिंह ने बताया कि 9 दिसंबर 2023 को उन्होंने अपनी बहन चंचल (22) का विवाह कोसीकलां के गिडोह निवासी विकास डांगर के साथ किया था। शादी में अपने सामर्थ के अनुसार खूब दान दहेज दिया। पिछले चार माह से अचानक पति विकास डांगर, सास, ससुर और जेठ बात-बात पर झगड़ा करने लगे। कार की मांग करने लगे। ससुरालीजन कहने लगे कि अपने मायके से कार लेकर आओ। चंचल ने मना किया तो उसके साथ मारपीट होने लगी। मंगलवार को वह अपने पांच माह के बेटे के मुंडन के लिए मायके जा रही थी। इसकी जानकारी उसने पिता को फोन करके भी दी। कुछ देर बाद अचानक फोन आया कि चंचल अब मायके नहीं आएगी। उन्होंने कारण पूछना चाहा तो फोन बंद काट दिया। कुछ घंटे बाद पुनः फोन आया कि चंचल ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। गोरवेंद्र सिंह ने बताया कि यह सुनते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह चंचल के मायके पहुंचे तो वहां चंचल का शव बेड़ पर पड़ा था। पति समेत कोई भी ससुरालीजन घर पर नहीं मिला। गोरवेंद्र सिंह ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर में सिपाही के पद पर तैनात है। उसने पंखे आदि को देखा तो पंखे पर धूल जमी हुई थी। यदि पंखे से रस्सी बांधकर फंदा बनाया होता तो पंखे पर धूल नहीं होती। बहन की गर्दन पर रस्सी का निशान है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। सीओ छाता आशीष शर्मा ने बताया कि अभी परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। यदि परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.