हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के एक गांव में रात घर में घुसकर तमंचे की नोंक पर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़िता उस समय घर में अकेली सो रही थी, जबकि उसका पति गांव में खाटू श्याम का जागरण देखने गया था। घटना की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। पीड़िता का आरोप है कि रविवार की रात गांव में खाटू-श्याम का जागरण हो रहा था। उसके पति जागरण देखने के लिए गए थे, जबकि वह घर में अकेली सो रही थी। इस दौरान रात करीब दो बजे गांव का युवक भोला अपने एक साथी के साथ उसके घर में घुस आया. भोला ने उसे तमंचा दिखाया, जबकि साथी दरवाजे पर खड़ा रहा, जिसे वह पहचान नहीं सकी। भोला ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी की बताया तो उसे जान से मार देगा। दुष्कर्म कर जाने के बाद उसके शोर मचाने पर परिवार के लोग आ गए। जिन्हें उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया। थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि घटना की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता को चिकित्स्कीय परीक्षण अस्पताल भेज दिया है। फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्रित कर आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
