• Mon. Feb 9th, 2026

पुलिस में तैनात पति ने सोते समय पार की हैवानियत की हदें, SSP के पास पहुंची पत्नी

ByVijay Singhal

Jan 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने यूपी पुलिस में तैनात अपने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना, धोखाधड़ी और यौन शोषण के संगीन आरोप लगाते हुए एसएसपी को तहरीर दी। एसएसपी को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2024 में थाना गोवर्धन क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। वर्तमान में उसका पति लखनऊ में सिपाही के पद पर तैनात है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद ही पति ने उससे कहा कि उसने केवल पैसों के लिए शादी की है। वह पहले से ही किसी अन्य महिला के साथ रह रहा है। आरोप है कि पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध करने पर वर्दी का रौब दिखाया और चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद अगस्त 2025 में ससुराल वालों ने 5 लाख रुपये की मांग को लेकर पीड़िता को कमरे में बंद कर दिया। भूखा-प्यासा रखा। पीड़िता ने अपने ननदोई पर भी यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पांच नामजदों गोवर्धन निवासी राम नारायन सिंह, वेदराम सिंह, माया देवी, ज्वाला देवी और उमाशंकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.