हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति ने पत्नी का कत्ल क्यों किया इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस सूत्र एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की बात कह रहे है। घटना के पीछे भी ग्रह क्लेश बताई जाती है। महावन सीओ भूषण वर्मा ने बताया की नगला बुर्ज निवासी सत्यभान के मकान में किराए पर रहने वाले टैक्सी चालक गौरव चौधरी ने अपनी पत्नी पूजा का गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। मकान मालिक की सूचना पर थाना बलदेव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मकान मालिक ने बताया कि गौरव मूलरूप से अलीगढ़ के थाना गौड़ा के रफायतपुर का रहने वाला है। वो पिछले आठ महीने से पत्नी के साथ यहां किराये पर रह रहा है। उसने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
