• Tue. Feb 10th, 2026

महिला की मृत्यु पर पति ने मकान मालिक व ठेकेदार के खिलाफ दी तहरीर

ByVijay Singhal

Jan 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में चैतन्य विहार स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास भवन का निर्माण के दौरान महिला मजदूर की मृत्यु हो गई थी। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को मृतका का पति कोतवाली पहुंचा और भवन मालिक व ठेकेदार के विरुद्ध तहरीर दी है। चैतन्य विहार स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य पिछले दो माह से चल रहा है। निर्माणाधीन भवन के सहारे से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी राकेश पत्नी सुमन और बहन गीता के साथ पिछले दो माह से मजदूरी कर रहा था। सोमवार सुबह उनकी पत्नी सुमन लोहे की सरिया लेकर छत की ओर जा रही थी। तभी वहां से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने पर वह गंभीर रूप से झुलस गई। राकेश और उनके साथी मजदूर महिला को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के दूसरे दिन मृतका के पति राकेश ने कोतवाली में मकान मालिक एवं ठेकेदार के विरुद्ध तहरीर दी है। उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद राकेश को सौंप दिया। पति राकेश पत्नी के शव को लेकर गांव के लिए रवाना हो गया। पीड़ित ने बताया कि वह पत्नी का अंतिम संस्कार करने गांव जा रहा है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.