हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले के एक निजी हॉस्पिटल में चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट का कार्य कर रहे चिकित्सक पर फर्जी डिग्री से नौकरी करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी है। विवाहिता ने सीएमओ को दिए प्रार्थना पत्र में डिग्री की प्रमाणिकता जांचने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। सीएमओ ने महिला के पत्र पर डिग्री जारी करने वाले कॉलेज को पत्र भेजा है।
वृंदावन की गौशाला नगर निवासी गरिमा अग्रवाल ने सीएमओ को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र स्थित मडौला कीरतपुर निवासी डॉ. राहुल सारस्वत से 24 अप्रैल 2012 में प्रेम विवाह हुआ था। इसके बाद 17 जुलाई 2013 को दोनों के परिजन के आशीर्वाद से पूरी रीति रिवाज से विवाह हुआ। शादी के बाद उन्होंने दो पुत्रों को जन्म दिया। बताया कि शादी से पहले राहुल ने स्वयं को चिकित्सक बताया। बाद में पता चला कि उन्होंने फर्जी डिग्री लगाई थी। इधर डॉ. राहुल सारस्वत ने सभी आरोप निराधार बताए हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी से छह साल से दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने पत्नी से तलाक के लिए तीन माह पहले कोर्ट में वाद दायर किया है। उनके ऊपर दबाव बनाने के लिए पत्नी गलत आरोप लगा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
