• Tue. Mar 10th, 2026

पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने फंदे लगा जान दी

ByVijay Singhal

Mar 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के गांव नौशेरपुर में एक युवक ने गृहक्लेश के चलते पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उधर, अस्पताल से मिली सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि गांव नौशेरपुर निवासी 28 वर्षीय बिट्टू उर्फ हीरा का शनिवार को अपनी पत्नी ममता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद आवेश में आकर बिट्टू अपने कमरे में चले गए। उन्होंने अपना कमरा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजन ने आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका के चलते परिजन ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का हाल देख सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। बिट्टू कमरे में फंदे से लटके हुए मिले। परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद थाना प्रभारी सोनू सिंह और एसआई हरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पचा चलेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.