हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दंपति छाता से दवाई लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अजीजपुर गांव के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोसीकलां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रमेश (मजदूर) अपनी पत्नी सीमा (गृहिणी) के साथ हरियाणा के पलवल जिले के होडल क्षेत्र के निवासी थे। दोनों छाता से दवाई लेकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना में पत्नी सीमा की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल रमेश को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोसीकलां पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
