• Mon. Feb 9th, 2026

नोहझील में नगाड़े की तान पर थिरकीं हुरियारिनें

ByVijay Singhal

Mar 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में रंगभरनी एकादशी के अवसर पर गांव मरहला मुक्खा में सोमवार को भव्य होली महोत्सव का आयोजन हुआ। तड़के यमुना स्नान व पूजन करके बरौठ गांव के हुरियारे होली के रसियों पर ढप, झांझ, ढोल और नगाड़े के साथ गाते-बजाते गांव मरहला मुक्खा की चौपाल पर पहुंचे।
यहां ग्रामीणों ने हुरियारों के माथे पर गुलाल लगाकर स्वागत किया और होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद गांव के हर चौक पर हुरियारों ने हुरियारिनों संग नृत्य किया। लौहरी, पूजा,सुमित्रा,रामवती,अनीता,कमलेश, गुड़िया,रेनू,गीता,काजल,संगीता, ब्रजेश, पूजा,अनीता, प्रीती चौधरी आदि हुरियारिनों ने हुरियारों पर प्रेम पगीं लाठियां बरसाईं। इस दौरान बरौठ के हुरियारों पर मरहला मुक्खा की हुरियारिनें भारी पड़ीं। हुरियारे होली के रसिया और समाज गायन करते हुए समूचे गांव की परिक्रमा कर गांव के मंदिर प्रांगण में पहुंचे। यहां नगाड़ा टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेला परिसर में जगह-जगह उड़ रहे अबीर गुलाल को देख आगंतुक उत्साहित दिखे। गांव में पहुंचे सभी लोगों की जमकर खातिरदारी की गई। आयोजन में बरौठ, पालखेड़ा, बाघर्रा, देदना, छिनपारई, दौलतपुर, मकदमपुर, नौहझील सहित कई गांवों के लोग पहुंचे। इस मौके पर चौधरी हरीसिंह प्रधान, केशव फौजदार, उदयवीर सिंह, नत्थी सिंह, भगवत चौधरी, धर्मवीर सिंह, गुलाब सिंह सचिव,वीरेंद्र मास्टर आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.