हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। राधा रानी की नगरी बरसाना में बुधवार शाम को लट्ठमार होली शुरू हुई। नंदगांव के हुरियारों को हुरियारिन लाठियों से पीट रही हैं। छतों से रंग बरसाया जा रहा है। सड़क रंगों से सराबोर है। राधा-कृष्ण के जयकारे गूंज रहे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। हुरियारिन सज-धज कर हुरियारों को पीटती नजर आ रही हैं। चारों तरफ उत्सव जैसा माहौल है। श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी है कि पैर रखने तक की जगह नहीं है। इससे पहले हुरियारे प्रिया कुंड से भगवान कृष्ण के ध्वजा स्वरूप को लेकर श्रीजी मंदिर के लिए निकले थे। इस दौरान उन पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। हुरियारों और हुरियारन के बीच कई संगीत प्रतियोगिताएं हुईं। फाग गीतों पर पुरुषों ने जबरदस्त डांस किया। दरअसल, हुरियारिन पुरुषों को मजाकिया अंदाज में पीटती हैं। इस दौरान युवक ढाल से लाठी से बचने का प्रयास करते हैं। अगर वे पकड़े जाते हैं, तो उन्हें महिलाओं की वेशभूषा में नृत्य करना पड़ता है। इस तरह से लट्ठमार होली मनाई जाती है। इसे देखने के लिए और इसमें शामिल होने के लिए विदेशी श्रद्धालु भी पहुंचे हैं। कहते हैं कि इस परंपरा की शुरुआत लगभग 5000 साल पहले हुई थी। पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार नंद गांव में जब कृष्ण राधा से मिलने बरसाना गांव पहुंचे तो वे राधा और उनकी सहेलियों को चिढ़ाने लगे, जिसके चलते राधा और उनकी सहेलियां कृष्ण और उनके ग्वालों को लाठी से पीटकर अपने आप से दूर करने लगीं। तब से ही इन दोनों गांव में लट्ठमार होली का चलन शुरू हो गया। यह परंपरा आज भी मनाई जाती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
