हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में देश के विभिन्न शहरों से आकर नगर के आश्रम और मंदिरों के नाम पर मतदाता पहचान पत्र बनवाने वाले सैकड़ों लोग गायब हो गए हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के लिए आश्रमों एवं मंदिरों में दस्तक दे रहे बीएलओ को सैकड़ों फार्म आश्रम और मंदिरों के संचालकों ने लौटा दिए हैं। प्रशासन का शत-प्रतिशत लोगों का एसआईआर करने का दबाव और बड़ी संख्या में लोगों का गायब हो जाने से बीएलओ के पसीने छूट रहे हैं। धर्मनगरी में देश के कोने-कोने से आकर मंदिरों और आश्रमों में रहकर हजारों लोग वृंदावनवास कर रहे हैं। रमणरेती क्षेत्र स्थित इस्कॉन मंदिर के पते पर 123 बाहरी लोगों ने मतदाता पहचान पत्र बने थे। बीएलओ बीना सैनी इस्कॉन में एसआईआर के लिए पहुंची तो वहां सिर्फ 20 लोग सामने आए और 103 लोग नहीं मिले । इसी प्रकार गौरांग आश्रम में 80 लोगों में से मात्र 20 लोगों के ही एसआईआर फार्म भर सके। 60 लोग गायब हैं। भागवत निवास, फोगला आश्रम में भी 20 प्रतिशत लोग ही मौजूद मिले। बीएलओ बीना सैनी ने बताया कि आश्रमों में 50 प्रतिशत से भी अधिक लोग गायब हैं। कुछ लोग मौजूद हैं भी तो उनका अन्य शहरों में भी मतदाता पहचान पत्र बने हैं। वह अपने मूल निवास का ही मतदान स्थल रखना चाहते हैं। वह न तो एसआईआर फार्म भर रहे हैं ना ही उस पर निरस्त करने के लिए लिखकर दे रहे हैं। बीएलओ को 100 से अधिक एसआईआर फार्म लौटाने पड़े हैं। इसे लेकर मंदिर में घोषणा भी करा दी, लेकिन लोग सामने नहीं आ रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
