• Tue. Feb 10th, 2026

बरसाना के गांव में बेशकीमती जमीन को कब्जाने की साजिश, सैकड़ों हरे पेड़ काटे

ByVijay Singhal

Jan 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना के सहार गांव में रोड किनारे बेशकीमती जमीन कब्जाने की साजिश में सैकड़ों हरे पेड़ काट डाले। इसके बाद कटी हुई लकड़ी ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भर ले गए, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। करीब तीन एकड़ खाली भूमि पर बबूल व नीम समेत अन्य प्रजातियों के पेड़ खड़े थे। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी जिम्मेदार नहीं जागे और मामले को टालमटोल करते रहे। हालांकि सोमवार को डीएफओ ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। छाता-गोवर्धन मार्ग पर स्थित सहार गांव में रोड किनारे करीब तीन एकड़ खाली भूमि है। इस पर सैकड़ों बबूल, नीम और पीपल समेत अन्य प्रजातियों के सैकड़ों पेड़ खड़े हैं। यह भूमि सहार गांव के निवासी सैयद सऊदुल हसन की है। हालांकि इस भूमि का मामला कोर्ट में भी विचाराधीन बताया जा रहा है। सैयद सऊदुल हसन ने बताया कि उन्हें पेड़ कटने की जानकारी हुई तो संबंधित पुलिस चौकी में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कार्रवाई के लिए वह इधर-उधर भटकते रहे। परेशान होकर उन्होंने वन विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि जमीन की कीमत बढ़ने से सुनियोजित साजिश के तहत पेड़ों की कटाई कराई गई और कटी हुई लकड़ी को ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भर ले गए। हालांकि उनके पहुंचने पर कुछ लकड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग गए। डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल ने बताया कि शिकायत के बाद संबंधित रेंजर को जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.