हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट, उपज के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का शुभारंभ चिंतामणी कुंज आश्रम के महामंडलेश्वर डॉक्टर आदित्यनाथ गिरी जी महाराज ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। ब्रज के पत्रकारों ने फूलों से होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी। राधा और कृष्ण सुंदर झांकियों ने होली के रसिया गानों पर नृत्य करके सबका मन मोह लिया। उपज के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार जिंदल ने कहा कि ब्रज की होली प्रेम और समरसता की विश्व प्रसिद्ध होली है जो बसंत ऋतु में 40 दिन तक खेली जाती है । कार्यक्रम में ब्रज के कलाकारों ने होली के रसिया और काव्य पाठ से समा बांध दिया। उपज के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार जिंदल और सामलिया फॉर्म हाउस के चेयरमैन यशवीर सिंह राघव ने सभी अतिथियों और पत्रकारों का बांके बिहारी और पटुका पहना कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव ठाकुर विष्णु पहलवान ने किया। उपज के पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष विजय सिंघल,साहूकार शर्मा, वीरेंद्र सिंह छौंकर, विपिन अग्रवाल, तुलसीराम,राजू, असकर, शैलेन्द्र मिश्रा, सुनील राज,टाइम्सलर,,खुराना,सोनम कुमारी, आदि रहे।
7455095736
