• Sat. Feb 14th, 2026

गोवर्धन में प्रसिद्ध बाबा सियाराम के हनुमान बाग में विशाल भंडारा प्रारंभ

ByVijay Singhal

Feb 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के डीग रोड स्थित हनुमान बाग के वार्षिकोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। आज गुरुवार से भंडारा प्रसादी शुरू हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान हनुमान बाग के महंत संत सियाराम दास महाराज के सानिध्य में सुबह हनुमान जी की पूजा अर्चना उपरांत हवन आहुतियों के पश्चात प्रसादी का आयोजन शुरू हुआ। जानकारी के मुताबिक बीसियों वर्ष से चल रहे वार्षिक मिनी कुंभ स्वरूप आयोजित भंडारे में प्रसादी पाने के लिए बज के साधु संत भक्तों स्कूली बच्चों व दूर दराज से भक्तों का तांता लगा रहता है ।
बता दें कि कई दशकों से तीन दिवसीय भंडारे में प्रसादी पाने के लिए उमड़ने वाली भीड़ से मिनी कुंभ का सा नजारा बन जाता है यहां तीन दिन भंडारे में कोई भी भक्त प्रसादी अपने को शामिल हो सकता है, तो वही वार्षिक उत्सव में राजनेता प्रशासनिक अधिकारी न्यायायिक अधिकारी व नामचीन लोग भी शामिल होते है। संत सियाराम दास महाराज ने बताया कि यह हनुमान जी की लीला है, यहां पर प्रसादी के लिए आमंत्रण की भी जरूरत नहीं है। हर कोई भक्त प्रसाद पा सकता है। भंडारा आज 22, 23, 24 फरवरी तक चलेगा।
भंडारे की खासियत प्रसाद पाने के उपरांत भक्तों को मिलने वाली दांत घिसाई दक्षिणा भी है। जब महंत संत सियाराम दास महाराज अपनी भाषा में दांत घिसाई मिलने के बारे में पूछते हैं तो बड़े-बड़े लोग अपनी हैसियत भूल हाथ फैलाकर दक्षिण आशीर्वाद लेना नहीं भूलते।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.