हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एक ही जगह बैठकर कैसे काम होगा, जैसे बीएलओ घर-घर दौड़ रहे हैं, आप भी उनका सहयोग करें। बीएलओ की तरह आप भी घर-घर जाएं। शुक्रवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान आयोजित बैठक में सुपरवाजरों की कार्यशैली पर खासी नाराजगी जताई। सदर तहसील के सभी सुपरवाइजरों के साथ बैठक में डीएम ने सभी डिप्टी कलेक्टरों की भी समीक्षा की। कहा कि सदर में प्रति 50 बूथ में एक डिप्टी कलेक्टर की ड्यूटी लगाए गए है। लेकिन सदर में फिर भी धीमी गति है। इसके लिए सुपरवाइजर जिम्मेदार हैं। सदर में 49, छाता में 42, मांट में 44, गोवर्धन में 39 तथा बल्देव में 45 सुपरवाइजर है। जिले में कुल 219 सुपरवाइजर है। डीएम ने कहा कि सुपरवाइजरों से बीएलओ को बल मिलता है। सभी बीएलओ युद्ध स्तर पर कार्य करें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
