हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। डाक विभाग में लगा नया साॅफ्टवेयर बीते तीन दिन से सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। सर्वर स्लो चलने के कारण स्पीड पोस्ट सेवा भी धीमी हो गई है। ऐसे में 9 अगस्त तक रक्षाबंधन पर भाइयों के पास बहनों की राखियां कैसे पहुंचेंगी। इस बात से बहनें बेचैन हैं। हालांकि प्रधान डाकघर में रोजाना 250 से अधिक राखियां बाहर भेजने के लिए बुकिंग हो रही है। प्रधान डाकघर में डाक बुक कराने वाले ग्राहकों की लंबी लाइन सुबह से ही लगने लगी थी। इसमें बहनों की संख्या ज्यादा थी, जो अपने भाइयों को बाहर राखी भेजने के लिए लाइन में लगी थीं। डाकघर के काउंटर पर मौजूद कर्मचारी सर्वर धीमी गति से चलने की बात कह रहे थे। वर्तमान में यह स्थिति जिले के 51 उप डाकघर व 197 शाखाओं में देखने को मिल रही है। प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर युवराज सिंह ने बताया कि रोजाना 250 से अधिक राखियों की बुकिंग हो रही है। सर्वर की समस्या के चलते दो अतिरिक्त काउंटरों का संचालन किया है, साथ ही एक घंटे का अतिरिक्त समय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि अब राखी की बुकिंग शाम 5 बजे तक हो सकेगी। विजेंद्र, प्रवर डाक अधीक्षक ने कहा, नया सॉफ्टवेयर अपडेट होने से दिक्कत आ रही है। सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि डाकघर में आने वाले ग्राहकों को परेशानी नहीं हो। राखी बुक कराने आने वाली महिलाओं को पहले प्राथमिकता दें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
