• Fri. Feb 13th, 2026

धोखाधड़ी में फंसे होटल व्यवसायी विनोद गर्ग, जमीन के रिकार्ड में हेराफेरी का आरोप

ByVijay Singhal

Dec 29, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। प्रमुख होटल व्यवसायी धोखाधड़ी के मामले में फंस गए हैं। उनके ऊपर करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। इसकी रिपोर्ट शहर कोतवाली में लिखाई गई है। गोशाला रोड शिवपुरी निवासी इंद्रपाल सिंह ने डैंपियर नगर निवासी प्रमुख होटल व्यवसायी विनोद कुमार गर्ग पर आरोप लगाया है कि मौजा केशोपुर मनोहरपुर (कृष्णानगर) की एक भूखंड पर मुकुंद रिसोर्ट का निर्माण कराया गया। इस जमीन के रिकार्ड में पहले उन्होंने ने हेराफेरी की। उसके बाद उन्होंने अपनी जमीन को बेच दिया। जमीन पर कब्जा कर होटल का निर्माण करा दिया। इंद्रपाल का आरोप है कि वह काफी समय से अवैध कब्जाने को हटवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। शहर कोतवाली प्रभारी ने बताया, विनोद कुमार गर्ग के विरुद्ध मुकदमा दर्ज लिया गया है। उधर, विनोद गर्ग ने बताया कि ये मुकदमा तथ्यहीन है। मुझे ब्लैकमेल करने के लिए दर्ज कराया गया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.