हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में लेनदेन के विवाद में मंगलवार सुबह होटल कारीगर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कारीगर काम कर अपने कमरे पर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया था। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में जुटी है। एटा के जलसेर निवासी पुरुषोत्तम (30) 10 वर्ष से गोवर्धन में अशोका होटल पर तंदूर रोटी बनाने का काम करता था। मंगलवार सुबह पुरुषोत्तम होटल से काम कर घर लौट रहा था। आरोप है कि गोवर्धन-सौंख बाईपास मार्ग पर जैसे ही पुरुषोत्तम पहुंचा, तभी उसे राजेश निवासी जलेसर एटा सहित अन्य दो व्यक्तियों ने घेर लिया। आरोपियों ने रुपये के लेनदेन को लेकर उसे बेरहमी से पीटा। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी राधे देवी ने हरिओम, राजेश निवासी जलेसर सहित तीन के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि होटल कारीगर पर कमरे पर लौटते समय नामजद व्यक्तियों ने हमला कर दिया था। उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
