हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के एक होटल में कर्मचारी युवक अपनी स्कूटी यमुना नदी के पुल पर पानीगांव में छोड़कर लापता हो गया। वह सादाबाद का रहने वाला है। उसके नदी में कूदने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। सादाबाद, हाथरस निवासी विमल (30) मथुरा के एक होटल में कर्मचारी हैं। वह गोविंद नगर में किराए पर रह रहे थे। विमल के साथ रहने वाले उनके साथी विजय ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात विमल किसी से फोन पर बातचीत कर रहा था। इसके बाद वह स्कूटी लेकर बाहर निकल गया और देर रात तक नहीं लौटा। सोमवार सुबह नवीन पानीगांव पुल पर उसकी स्कूटी लावारिस हालत में खड़ी मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और नदी में युवक की तलाश के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं युवक के परिजन भी वृंदावन पहुंच गए हैं। सीओ सदर पीपी सिंह ने बताया कि स्कूटी बरामद कर ली गई है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। यमुना में भी तलाश कराई जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
