हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर चौकी के निकट स्थित श्रीबलदेव काॅलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर की इमरजेंसी और आईसीयू को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया है। अस्पताल पर लगातार लग रहे आरोपों के बाद टीम ने यह कार्रवाई की है। शुक्रवार रात को भी किशोरी की इलाज के दौरान मौत होने पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन से 7 जनवरी तक जवाब तलब किया गया है। सीएमओ अजय कुमार वर्मा ने बताया है कि कुछ दिन पहले इस अस्पताल में इलाज के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। परिजनों की शिकायत के बाद विभाग के अधिकारी विजेंद्र सिंह सिसौदिया से मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में अस्पताल में कई खामियां पाई गईं। इसी के आधार पर शनिवार शाम को अस्पताल की इमरजेंसी और आईसीयू को सील कर दिया है। उन्होंने बताया है कि शुक्रवार रात शाहपुर अड्डा निवासी नेत्रपाल की बेटी पलक की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने भी डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल इस मामले की जांच कराई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर 7 जनवरी तक जवाब मांगा गया है। निर्धारित समय पर जवाब नहीं देने पर प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर, अस्पताल संचालक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
