हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। गोवर्धन में भाजपा नेता की मल्टी स्टोरी पार्किंग में मारपीट हो गई। पार्किंग स्टाफ ने कार सवार श्रद्धालुओं को पीट दिया। जिसमें दो लोग गंभीर घायल हो गए, जिनमें एक श्रद्धालु की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हल्द्वानी निवासी किशन कश्यप परिवार के साथ कार से गिरिराज जी के दर्शन करने गोवर्धन आए थे। गोवर्धन में मल्टी स्टोरी पार्किंग के सामने लगे पुलिस स्टॉपर पर पार्किंग कर्मी और ट्रैफिक होमगार्ड ने श्रद्धालुओं की कार रुकवा ली। विरोध करने पर बहस शुरू हो गई। आरोप है कि इसके बाद पार्किंग कर्मियों ने कार सवार श्रद्धालुओं को पीट दिया। मारपीट में कार सवार विशाल और संजय कश्यप घायल गंभीर हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सा अधीक्षक वीएस सिसौदिया ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार को संजय कश्यप (55) की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर बिना कार्रवाई के परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने तहरीर देने से इनकार कर दिया। वह कार्रवाई नहीं चाहते थे। वहीं हल्द्वानी के श्रद्धालु की मौत की सूचना मिलते ही पार्किंग पर तैनात कर्मचारी भाग गए। बुधवार को पूरे दिन पुलिस स्टॉपर खुला रहा। ट्रैफिक होमगार्ड पार्किंग के गेट पर बैठा दिखा
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
