हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ब्रज के परम संत स्वामी हरिदास जी महाराज का 545वां आविर्भाव महोत्सव पांचवें दिन शुक्रवार को भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। प्रातः बेला में श्री हरिदास महाराज का फलों के रस से रसाभिषेक किया गया। इस दौरान हरिनाम संकीर्तन की अमृतवर्षा होती रही और समस्त श्रद्धालु भक्तिभाव में सराबोर नजर आए।
दोपहर के समय मुंबई से आए प्रख्यात द्रुपद गायक मधुकर ने अपने शास्त्रीय गायन एवं भजनों की प्रस्तुति से समूचे वातावरण को संगीतमय बना दिया। उन्होंने स्वामीजी की बधाई के साथ नैना रूप भरे, श्यामाप्यारी कुंजबिहारी भजन गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी श्री हरिदासीय संप्रदाय के आचार्य महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज ने की। ब्रज में पर्यावरण संरक्षण, समाजसेवा, रक्तदान, गोसेवा, कन्या संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र सेवा जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को स्वामी हरिदासीय राधाप्रसाद सेवा ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया।
आश्रम महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि स्वामी हरिदास जी के प्रादुर्भाव महोत्सव में जो आनंद की अनुभूति हो रही है, वह अवर्णनीय है। एमएलसी ठा. ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता एवं बसेरा ग्रुप के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल के सानिध्य में अतिथियों का स्वागत पटुका पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया। आचार्य बद्रीश महाराज, महंत अचल बिहारी दास, आचार्य ज्ञानेश महाराज, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज संतोष कुमार पाठक, डॉ. कृष्णवीर, प्रांत गोसेवा संयोजक मनोज, विनोद राघव, जगदीश गोकुलिया, राजेश मित्तल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
