हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में संचालित सामुदायिक शौचालयों पर कार्यरत केयरटेकरों की समस्याओं को लेकर सामुदायिक शौचालय केयर टेकर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनि कुमार के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में केयरटेकरों को लंबे समय से मानदेय न मिलने और साफ-सफाई सामग्री के अभाव की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया। ज्ञापन में एसोसिएशन ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत केयरटेकर महिलाएं अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसके बावजूद उन्हें समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस समस्या से संबंधित विभागों और अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से मांग की गई है कि केयरटेकर माताओं-बहनों का लंबित मानदेय शीघ्र दिलाया जाए। भविष्य में मानदेय का भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाए और सामुदायिक शौचालयों के लिए सभी आवश्यक साफ-सफाई सामग्री नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर केयरटेकरों को जल्द राहत प्रदान करेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
