हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा 01 फरवरी/ प्रतिवर्ष रंगोत्सव का आयोजन किया जाता है। ब्रज की होलियों में बरसाना एवं नन्दगांव की लठामार होली, दाऊजी का हुरंगा, गोकुल की छड़ीमार होली, मथुरा व वृन्दावन की रंगभरनी एकादशी आदि प्रमुख आयोजन होते हैं। होली के इन परम्परागत आयोजनों पर आयोजित होने वाले रंगोत्सव-2023 का दिनांक 27 फरवरी 2023 से प्रारभ किया जाना प्रस्तावित है।
बृज की प्रसिद्ध होली के कार्यक्रमों को भव्यता एवं दिव्यता से मनाये जाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। रंगोत्सव कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के लिए प्रदेश के माननीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह जी एवं माननीय गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी द्वारा बरसाना में ब्रज तीर्थ विकास परिषद एवं जनपद की अधिकारियों की एक साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में रंग उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाली बरसाना की लट्ठमार होली, नंदगांव की होली एवं ब्रज के अन्य स्थान पर होने वाली होली के कार्यक्रमों को भव्यता एवं दिव्यता से मनाये जाने की तैयारियों पर गहन विचार विमर्श किया गया। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जी ने कहा है कि ब्रज की होली के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों को पूरी भव्यता से मनाये जाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उनका कहना है कि ब्रज के सभी स्थानों पर होने वाली होली के कार्यक्रमों में किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे ,देश के विभिन्न प्रांतों से ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी ब्रजभूमि से लगाव रखते है। ब्रजभूमि में आस्था रखने वाले लोगों को भी इसमें शामिल करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उनका कहना है कि रंगोत्सव कार्यक्रम में अधिकारियों को व्यापक तैयारियां किये जाने एव समय-समय पर समीक्षा भी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शान्ति व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस बल एवं मजिस्ट्रियल डयूटी लगा दी जाए।
लठमार होली की व्यवस्थाओं को पूर्ण कराये जाने के सम्बन्ध में गत वर्ष की भांति इस वर्ष विश्व विख्यात मेला रंगीली होली 2023 (लठमार होली) दिनांक 27 फरवरी को सम्पन्न कराया जाना है। इस विश्व विख्यात रंगोत्सव में लाखों की संख्या में पर्यटक, तीर्थ यात्रियों, श्रद्धालु आदि का आवागमन बरसाना में रहता है। निंरतर विद्युत आपूर्ति हेतु कस्बा के जर्जर विद्युत पोलो की प्लास्टिक रैपिंग, तारों, विद्युत ट्रान्सफार्मरों को ठीक करायें तथा समुचित विद्युत वोल्टेज सहित विद्युत आपूर्ति कराया जाना सुनिश्चित करें।
स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा हेतु कस्बे में एम्बुलेन्स सेवा, हेल्थडेस्क एवं हेल्थ कैम्प लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी बरसाना को निर्देश दिये हैं कि पेयजल व्यवस्था हेतु पेयजल टैंकरों एवं मोबाइल टायलेटो की व्यवस्था करे।
यात्रियों के आवागमन हेतु परिवहन की व्यवस्था के लिए 150 बसों का संचालन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि रोड की मरम्मद, मन्दिर परिसर में बेरिकेटिंग की व्यवस्था, पार्किंग स्थलों की वैरीकेटिंग एवं रेम्प, कुण्डों की वेरीकेटिंग एवं कुआ आदि की वेरीकेटिंग करना सुनिश्चित करेंगे। मुख्य मार्गों पर बैरिकेटिंग कराया जाए।
पार्किंग स्थलों पर साइन बोर्ड, क्रेन, जनरेटर, लाइट, मोबाइल टॉयलेट, पानी की व्यवस्था हो। परिक्रमा मार्ग में हुए गद्दों में मिटटी भराने का कार्य, कस्बा की समस्त टूटी हुई मुख्य नालियों, पुलियों की मरम्मत का कार्य, कस्बा के विभिन्न स्थानो व मार्गों पर बनी हुई नालियों पर जाल लगाये जाने का कार्य, कस्बा के समस्त परिक्रमा मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था, सम्पूर्ण कस्बा की साफ-सफाई व्यवस्था, चूना, कलई एवं फिनायल डलवाने का कार्य, खोया पाया केंद्र लगाना एवं सम्पूर्ण कस्बा में लाउडस्पीकर लगवाने का कार्य किया जाये। कुण्ड पर गोताखोर की व्यवस्था एवं नाव की व्यवस्था हो। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानक के अनुरूप खाद्यान्न पदार्थों की चैकिंग करते रहें।
शांति एवं कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये और कहा कि अराजकता फैलाने वालों के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही अमल में लायी जाये। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यातायात प्लान तैयार कर उसकी रूप रेखा बनाना सुनिश्चित करें। बैठक में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, जिलाधिकारी पुलकित खरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
7455095736

Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes