हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अब जल्द ही कन्हैया के गांव गोकुल से होम स्टे की शुरुआत करने जा रहा है। इसके लिए परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने गोकुल नगर पंचायत के चेयरमैन सहित पुरोहित समाज आदि के साथ बैठक की। मथुरा में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ के पद पर चार्ज लेने के साथ ही श्याम बहादुर सिंह ने होम स्टे की योजना पर काम करना शुरू कर दिया था। उनका मानना है कि ब्रज दर्शन को मथुरा, वृंदावन, गोकुल, बरसाना और गोवर्धन आने वालों को यहां रहकर ब्रज के रहन सहन और खान पान की नजदीकी जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए यहां होम स्टे की योजना पर काम किया जाए। इसी उद्देश्य से सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने गोकुल और बरसाना से होम स्टे की शुरुआत करने का फैसला किया। इसके अंतर्गत उन्होंने गोकुल में चेयरमैन संजय दीक्षित सहित पंडा पुरोहित सहित विभिन्न पक्षों से इस विषय को लेकर बैठक की। इसमें गोकुल के चयनित घरों में श्रद्धालुओं को ठहरने पर विचार किया जहां उन्हें ब्रज संस्कृति का अहसास हो सके तथा वे यहां के व्यंजनों का आंनद लें सकें।
इसके अलावा गोकुल चेयरमैन संजय दीक्षित ने गोकुल के विकास से जुड़े पक्ष रखे। इस दौरान सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि जल्द ही गोकुल में नगर पंचायत की जमीन पर टीएफसी का निर्माण कार्य शुरू होगा। गोकुल की परिक्रमा, कुंड और मुरलीधर घाट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस दौरान डिप्टी सीईओ जेपी पांडेय, तकनीकी विशेषज्ञ आर के जायसवाल, पर्यावरण विशेषज्ञ मुकेश कुमार शर्मा, आर्केटेक मयंक गर्ग, सैयद अहमद रिजवी सहित नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार अमित कुमार विकास कुमार दिनेश सरदार संकेत भारत कुमार मोहन शर्मा संजय शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
