हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज शनिवार को वृंदावन के वैष्णों देवी मंदिर के समीप विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मथुरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में होने वाली जनसभा की तैयारी के लिए भाजपा मथुरा प्रभारी अशोक कटारिया के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारीयों ने शुक्रवार को सभास्थल पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान वहां
प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। भाजपा मथुरा जनपद प्रभारी अशोक कटारिया ने बताया कि जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गाई हैं। प्रत्येक मंडल से संख्या निर्धारित की गई है। रैली में 2 लाख से अधिक लोगों के रहने की संभावना है जिसमें से 1 लाख मधुरा महानगर से पहुंचेंगे। आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जनसभा में शामिल होंगे। मथुरा वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा ने सभास्थल पर प्रशासनिक अधिकारीयों के
साथ व्यवस्था की समीक्षा की। जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे एवं महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की अपील कार्यकर्ताओं एवं भाजपा समर्थकों से की। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी महामंत्री बताया कि जनसभा को सफल बनाने के लिए मथुरा की सभी विधानसभाओं में बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। करीब 2000 निजी वाहनों से 2 लाख से अधिक कार्यकर्ता और समर्थक अपने लोकप्रिय नेता अमित शाह का सम्बोधन सुनने पहुंचेंगे। दोपहर
करीब दो बजे गृहमंत्री का आगमन होगा। इस दौरान राज्यसभा सांसद चौ तेजवीर सिंह, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, लोकसभा चुनाव प्रभारी श्याम भदौरिया, लोकसभा संयोजक डॉ देवेंद्र शर्मा, सह- संयोजक मुकेश खंडेलवाल, विधानसभा संयोजक राजेश गुप्ता, महामंत्री प्रदीप गोस्वामी,वरिष्ठ नेता संजय गोविल, पार्षद विजय शर्मा,महानगर महामंत्री सुनील चतुर्वेदी, क्षेत्रीय मंत्री विनोद चौधरी, जिला सह मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा महानगर उपाध्यक्ष श्याम सिंघल आदि पदाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
