हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सत्तासीन पार्टी में गृहमंत्री अमित शाह तीर्थनगरी मथुरा पहुंचे। वहीं सभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा मैं जन्म और धर्म से वैष्णव हूं।पूरे देश में लोकसभा का चुनाव हो रहा है।पहले चरण का मतदान हो चुका है, पहले चरण में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।
दूसरे चरण में सपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है।
राहुल गांधी मुंह में चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं।
नरेंद्र मोदी गरीब के घर में पैदा हुए।
यह दोनों आमने-सामने है।
नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है।
एक ओर थाईलैंड के प्राइवेट द्वीप पर छुट्टियां मनाने वाले राहुल गांधी हैं।
दूसरी ओर दीपावली के दिन भी छुट्टी न लेने वाले नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं।
मोदी ने मंदिर बनाकर जय श्री राम कर दिया।वहीं अमित शाह ने कहा
कांग्रेस पार्टी ने 70 वर्ष तक राम मंदिर के मुद्दे को लटका कर रखा।
नरेंद्र मोदी ने पांच वर्ष की सरकार में केस जीता, भूमि पूजन किया और मंदिर बनाकर जय श्री राम कर दिया।
अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा में भी विपक्षी दल अपने वोट बैंक के लालच में नहीं आए।
कांग्रेस वाले और अखिलेश यादव कहते हैं कि कांग्रेस और भारत का क्या लेना देना?
कश्मीर 70 वर्षों से धारा 370 हटने की राह देख रहा था।
कांग्रेस के राज में पाकिस्तान से आतंकवादी आते थे, बम धमाके करके चले जाते थे।
नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके आतंकवादियों का सफाया किया।
नरेंद्र मोदी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध किया है।
देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से पांचवें नंबर पर लाने का काम किया।
तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो भारत संसार की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
पहले सपा के गुंडे पैदा करते थे परेशान, योगी ने ठीक कर दिया
यहां उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लिया।हेमामालिनी ने कहा
मोदी-योगी के नेतृत्व में 10 सालों में मथुरा का बहुत विकास करने का मौका मिला। वहीं उन्होंने कहा
रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण एवं ब्रज का विकास किया।
पूरे विश्व से आने वाले श्रद्धालु ब्रज को देखकर उत्साहित होते हैं।अगर जनता ने फिर से अपना प्रतिनिधि चुना तो ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का विकास, सांस्कृतिक उत्थान के लिए विश्व स्तरीय सांस्कृतिक ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट बनाया जाएगा।
मथुरा-कासगंज रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा। वहीं जयंत चौधरी ने कहा मथुरा क्षेत्र की अपनी अलग पहचान है, यहां के लोगों के जज्बात अनोखे हैं। देश के कोने-कोने से लोग आस्था और श्रद्धा लेकर यहां आते हैं।
नरेंद्र मोदी ने देश को गति दी है, कांग्रेस की सरकार में योजनाएं बनती थीं, ढिंढोरा पीटा जाता था, योजनाएं धरातल पर नहीं आती थीं।मोदी सरकार में जो भी योजना बनती है, उसका सीधा लाभ जनता को मिलता है। लाभार्थियों के खाते में सीधा पैसा पहुंचता है।योजनाओं के नाम पर घोटाले नहीं होते हैं।
छाता चीनी मिल को लेकर पूर्व की राज्य सरकारों ने सहयोग नहीं किया। वर्तमान सरकार ने निश्चय किया है कि छाता चीनी मिल के संचालन में कितने ही रुपए क्यों न लग जाएं, उसका संचालन शुरू किया जाएगा।
कोरोना काल से पहले एक से डेढ़ करोड़ श्रद्धालु हर वर्ष यहां आते थे। अब छह करोड़ से अधिक श्रद्धालु देश-विदेश से हर वर्ष यहां आ रहे हैं।
धार्मिक पर्यटन को भाजपा की सरकार ने जो बढ़ावा दिया है, यह उसी का नतीजा है।
बांके बिहारी कॉरिडोर बनने के बाद गरीब मजदूर कामगार छोटे व्यापारियों को उसका लाभ मिलेगा। मथुरा के लोगों ने मुझे सहयोग नहीं दिया होता तो मैं सदन में नहीं पहुंच पाता।
चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने का श्रेय मथुरा की जनता के सहयोग को ही जाता है।
मैं बचपन से हेमा मालिनी का फैन था। बचपन में नहीं सोचा था कि 2014 में आमने-सामने चुनाव लड़ना पड़ेगा।
हेमामालिनी के सामने मैं अब कभी चुनाव नहीं लडूंगा, मैं जब भी मथुरा से चुनाव लड़ूं मेरे लिए प्रचार करने जरूर आना। वहीं विधायक श्री कांत ने कहा
नरेंद्र मोदी ने पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर कई हजार किलोमीटर नेशनल हाईवे, हर घर बिजली, हर घर पानी, शौचालय देने का काम किया।
नरेंद्र मोदी ने जब कोरोना की वैक्सीन लगवाना शुरू किया तो राहुल गांधी कहते हैं कि यह मोदी वैक्सीन है। जबकि, राहुल गांधी ने खुद चुपके से कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी।
नरेंद्र मोदी ने मथुरा के अंदर ग्राम सड़क योजना के तहत 570 किलोमीटर सड़क बनवाई। अंतरराज्यीय बस अड्डा बनवाया।
मथुरा में थीम पार्क बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। गोवर्धन को तहसील बनाया गया।निराश्रित महिलाओं को पेंशन देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है।
2014 में जब भाजपा ने हेमा मालिनी को मथुरा से प्रत्याशी बनाया तो वह जानी मानी सिने अभिनेत्री थीं… अब वह कृष्ण भक्त हो गईं हैं।
जन सभा में जयंत चौधरी राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी विधायक श्रीकांत शर्मा जिला प्रभारी अशोक कटारिया बृज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह महापौर विनोद अग्रवाल लोकसभा प्रभारी श्याम भदौरिया जिला संयोजक देवेंद्र शर्मा विधायक मेघ श्याम राजेश चौधरी पूरन प्रकाश जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी पार्षद विजय शर्मा जिला सह मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा भूपेन चौधरी भूपेंद्र चौधरी सत्यपाल चौधरी अनिल चौधरी अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे।
7455095736
