• Tue. Feb 17th, 2026

प्रियकांत जू मंदिर में होली 7 मार्च कोहाइड्रोलिक पिचकारी से खेली जाएगी होली,

ByVijay Singhal

Mar 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के वृंदावन में स्थित प्रियकांत जू मंदिर में 7 मार्च को होली खेली जाएगी। यहां प्रख्यात धर्म गुरु देवकी नंदन महाराज भक्तों पर हाइड्रोलिक पिचकारी से रंग डालेंगे। 8 दिवसीय होली उत्सव के दौरान मंदिर कोश से जरूरतमंद 125 बेटियों को शिक्षा के लिए प्रियकांत जू विद्या धन भी दिया जायेगा। श्री प्रियाकान्तजू मंदिर की हाइड्रोलिक होली 7 मार्च को मनायी जायेगी । इसके लिये मंदिर में तैयारियाँ शुरू कर दी गयी हैं । यहां श्रद्धालु भक्त देवकी नंदन महाराज के साथ श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कर होली महोत्सव मनायेगें। कथा समापन के पश्चात ब्रज में खेली जाने वाली सभी प्रकार की होलियों की अद्भुत छटा मंदिर परिसर में दिखायी देगी । मंदिर कोष से ब्रज की 125 कन्याओं को शिक्षा हेतु ‘प्रियाकान्तजु विद्याधन’ प्रदान किया जायेगा । छटीकरा मार्ग स्थित प्रियाकान्त जु मंदिर पर आयोजित होली महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ करते हुये देवकी नंदन महाराज ने कहा कि कन्हैया की भक्ति का रंग जिस पर चढ़ जाये फिर उस पर संसार की किसी बुराई का रंग नहीं चढ़ता । उन्होंने कहा कि जीवन का प्रत्येक कार्य भगवान को समर्पित करके करेंगे तो पाप-पुण्य की चिंता नहीं रहेगी। इससे पूर्व होली महोत्सव की जानकारी देते हुये मंदिर के सचिव विजय शर्मा ने बताया कि 7 मार्च को मंदिर पर ब्रज की सम्पूर्ण होली खेली जायेगी । देवकी नंदन महाराज हाइड्रोलिक पिचकारी से श्रद्धालुओं पर टेसू का रंग बरसाएगें । मंदिर पर प्रातः 11 बजे से पद-गायन की होली से शुरूआत होगी । इसके बाद श्रद्धालु लड्डू-जलेबी की होली, फूलों की होली, लठामार होली, रंग-गुलाल की होली का आनंद उठाएंगे । इसके लिये तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। संस्था प्रबंधक गजेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली महोत्सव में प्रियाकान्तजु मंदिर कोष से जरूरतमंद परिवारों की 125 बेटियों को शिक्षा हेतु कन्या विद्याधन प्रदान किया जायेगा । इसमें प्रत्येक कन्या को 5100 रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है । इच्छुक बेटियां गुरूवार तक मंदिर कार्यालय पर सम्पर्क कर सकती हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.