• Sat. Feb 14th, 2026

बसंत पंचमी से हुई ब्रज में होली की शुरुआत,बांके बिहारी के साथ भक्तों ने खेली होली, गुलाल से रंगों से सराबोर दिखे श्रद्धालु

ByVijay Singhal

Jan 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में बसंत-पंचमी पर होली का नजारा बेहद मनभावन है। होली में भले ही अभी 41 दिन का वक्त हो, लेकिन ब्रज में अभी से ही होली की शुरुआत हो चुकी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रज में बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही बसंत-पंचमी के दिन से होली की शुरुआत हो चुकी है। ब्रज की होली विश्व प्रसिद्ध है। ब्रज की होली देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। आज यानी बसंत पंचमी से ब्रज में होली की शुरुआत हो चुकी है। 41 दिनों तक यह होली उत्सव चलेगा। गुरुवार को बांके बिहारी के दरबार में पहुंचे भक्तों ने गुलाल से जमकर होली खेली। भगवान बांके बिहारी भक्तों के साथ होली खेल रहे हैं। होली के रंग में सभी सराबोर नजर आ रहे हैं। बसंत पंचमी पर भगवान बांके बिहारी जी का प्रसादी यानी गुलाल भक्तों पर मंदिर के पुजारी ने बरसाए। वैसे तो दुनिया के कोने-कोने में हिन्दू समाज के लोग आज के दिन बसंत-पंचमी का त्योहार मनाते है। लेकिन, ब्रज भूमि में इस त्योहार का अपना अलग ही महत्त्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रज में आज ही के दिन से 41 दिन के होली के पर्व की शुरुआत हो जाती है और इस दिन यहां के सभी प्रमुख मंदिरों में जमकर गुलाल उड़ाया जाता है। बांके बिहारी मंदिर में जमकर गुलाल उड़ाया गया। परंपरा के अनुसार, मंदिर में श्रृंगार आरती के बाद सबसे पहले मंदिर के सेवायत पुजारी ने भगवान बांके बिहारी को गुलाल का टीका लगाया। इसी के साथ होली के इस पर्व की विधिवत शुरुआत हुई। इसके बाद इस पल के साक्षी बने मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालुओं पर सेवायत पुजारियों ने जमकर बसंती गुलाल उड़ाया। रंगों का त्योहार होली सभी जगह प्रसिद्ध है। लेकिन, ब्रज की होली की बात ही निराली है। यहां रंग, गुलाल के अलावा लाठी डंडों और अंगारों से भी होली खेली जाती है। होली से 8 दिन पहले बरसाना में लड्डू होली, लट्ठमार होली खेली जाती है तो होलिका दहन के दिन जलती आग से पंडा निकलता है। होली के बाद बलदेव में कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है तो पंचमी को रंगनाथ भगवान भक्तों के साथ होली खेलते हैं और उसी के साथ होता है ब्रज की होली का समापन।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.