• Tue. Feb 17th, 2026

श्री कृष्ण जन्मस्थान पर होलीकान्हा की जन्मस्थली पर बिखरी सतरंगी छटा, द्वारिकाधीश कुंज में विराजमान होकर खेली होली

ByVijay Singhal

Mar 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना और नंदगांव के बाद भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में होली की धूम मचेगी। रंगभरनी एकादशी पर श्री कृष्ण जन्मस्थान पर सतरंगी होली खेली गयी।  यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे तो जमकर रंग, गुलाल उड़ा। द्वारिकाधीश मंदिर में भी होली की धूम रही। यहां भगवान द्वारिकाधीश कुंज में विराजमान होकर होली खेली। श्री कृष्ण जन्मस्थान पर होली की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई। यहां लीला मंच पर अलग अलग जगह से आए कलाकार विभिन्न प्रस्तुतियां दिए। मंच पर चरकुला नृत्य,मयूर नृत्य, गागर नृत्य के अलावा भगवान राधा कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया।

ब्रज की परंपरागत होली का होगा गायन
श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा और सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि इस वर्ष होली में प्राचीन परम्पराओं और धार्मिक मर्यादाओं का पालन करते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य के अनुरूप व्यवस्था की गई थी होली का गायन,नृत्य मर्यादित एवं ब्रज की परंपरा के अनुरूप हुआ। फूल होली, रंग और अबीर गुलाल की विशेष व्यवस्था की गई थी।

ढोल नगाड़ों के साथ खेली लट्ठमार होली
श्री कृष्ण जन्मभूमि पर ढोल नगाड़ों के बीच लट्ठमार होली खेली गयी। होली को आकर्षित करने के लिए नासिक से ढोल,नगाड़े और घंटे ,घड़ियाल बजाने वाले कलाकार होली के दौरान मशीनों से टेसू के रंग की बरसात और हर्बल गुलाल उड़ाया गया। लट्ठमार होली खेलने के लिए रावल गांव से हुरियारे और हुरियारिन आयी।

द्वारिकाधीश मंदिर में ढोल की थाप के बीच उड़ेगा अबीर गुलाल
पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में रंगभरनी एकादशी को जमकर अबीर,गुलाल और रंग उडा। द्वारिकाधीश भगवान कुंज में विराजमान हो कर भक्तों के साथ होली खेली। इस दौरान मंदिर प्रांगण में ढोल की थाप पर होली के प्रसिद्ध परंपरागत रसिया का गायन किया गया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.