हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में भक्ति वेदांत स्वामी मार्ग स्थित चंद्रोदय मंदिर में श्री गौरांग महाप्रभु की जयंती पर विविध धार्मिक आयोजन हुए। वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य गौरांग महाप्रभु के श्री विग्रह का पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद मंदिर प्रांगण में फूल बंगला, छप्पन भोग, पालकी उत्सव, महाभिषेक, हरिनाम संकीर्तन एवं फूलों की होली का आयोजन हुआ। चंद्रोदय मंदिर के अध्यक्ष चंचलापति दास ने कहा कि प्रेमावतार चैतन्य महाप्रभु निज नाम का दान करने के लिए अवतरित हुए। वो कलियुग में अधम प्राणियों के उद्धार के लिए, महाप्रभु ने नाम प्रभु के रूप में अवतरण लिया और उन्होंने हरे कृष्ण मंत्र को जन सामान्य के लिए प्रकाशित किया। इनका पूरा शरीर संकीर्तन शरीर है। अत: इनके शरीर से सदैव हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे का प्रवाह होता है। जयंती समारोह में मथुरा, आगरा, लखनऊ, दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर, हरियाणा एवं मध्यप्रदेश के अन्य जिलों भक्तगण शामिल हुए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
