• Wed. Feb 18th, 2026

मांट के बंसीवट पीठ में गाजे बाजे के साथ राधारानी को दिया होली का न्योता

ByVijay Singhal

Mar 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।नमांट के बंसीवट पीठ में  परंपरा गत होली का आयोजन तीन चरणों में होगा। शनिवार को बंसीवट पीठाधीश्वर जयराम दास महाराज गाजे-बाजे के साथ भांडीरवन में राधारानी को होली का निमंत्रण देने पहुंचे। राधा-कृष्ण की रासस्थली बंसीवट पर होली महोत्सव में रविवार सबसे पहले राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ फू लों की होली, उसके बाद लठामार और शाम को लड्डू होली खेली जाएगी। शनिवार को राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ जयराम दास महाराज राधा-कृष्ण की विवाह स्थली भांडीरवन पहुंचे और राधारानी को होली में सखियों संग आने का निमंत्रण दिया।

इसके बाद छाहरी गांव में महिलाओं को होली का निमंत्रण दिया। बताया कि होली महोत्सव में मथुरा, वृंदावन, गोकु ल, नंदगांव और बरसाना से भी हुरियारे आ रहे हैं। बंसी बाबा ने बताया कि महोत्सव में प्रदेश के गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण भी मौजूद रहेंगे। लड्डू होली के लिए 25 मन बूंदी के मेवा युक्त लड्डू तैयार कराए गए हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.