हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वसंत पंचमी से मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में होली महोत्सव का शुभारंभ हो गया। ठाकुर द्वारिकाधीश ने पीले वस्त्र और विशेष शृंगार धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। वहीं ठाकुरजी अब गर्म भोजन और गर्म कपड़ों को धारण नहीं करेंगे। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि सुबह 10 बजे ठाकुरजी को अबीर-गुलाल से होली खिलाई गई। यह उत्सव 40 दिन तक चलेगा। पुष्टिमार्ग संप्रदाय में होली का डांढा फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन लगाया जाएगा। वहीं पड़वा के दिन से रसिया मंडलियों द्वारा फाग गायन का आयोजन होगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
