हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित नगर के मंदिरों में वसंतोत्सव की धूम मचेगी। इसी के साथ 40 दिवसीय होली का आगाज हो जाएगा। शुक्रवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आराध्य को कपोलों पर गुलचप्पे का शृंगार किया जाएगा। सेवायत गोस्वामी ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल आरती के बाद भक्तों पर बरसाएंगे। इसे लेकर मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने तैयारियां कर ली हैं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि वसंत पंचमी पर सुबह से ही होली का शुभारंभ हो जाएगा। सेवायत गोस्वामियों द्वारा ठाकुर बांकेबिहारी महाराज का वसंती पोशाक व अलंकारों से शृंगार किया जाएगा। भगवान के कपोलों (गालों) पर लाल गुलाल व कुमकुम लगाई जाएगी। सरसों के फूलों की गुथी हुई माला (गुंजा) चढाई जाएंगी। केसरिया छेना की खीर, अधौटा दूध, मोहनभोग, बादाम, मूंग दाल और सूजी के हलुआ का भोग लगाया जाएगा। ठाकुरजी के समक्ष गोस्वामी होली के पदों का गायन करेंगे। इसके साथ ही ब्रज में रंगीली होली की शुरुआत हो जाएगी। मंदिर के सेवायत गाेस्वामी पहले ठाकुरजी को चांदी के थालों में सतरंगी गुलाल सेवित करेंगे। इसके बाद सुबह करीब नो बजे आरती के दौरान ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल भक्तों पर बरसाएंगे। इसके बाद राजभोग आरती एवं शयन भोग आरती के दौरान प्रसादी गुलाल भक्तों पर बरसाया जाएगा। यह क्रम लगातार 40 दिनों तक चलेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
