• Sat. Feb 14th, 2026

भाई की हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को भेजा जेल

ByVijay Singhal

Jun 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के रैपुरा जाट में छोटे भाई की गोली मारकर हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लिया और हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर भाई को जेल भेज दिया। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि गांव बदाया गंगाधर निवासी प्रेम सिंह ने मंगलवार को अपने छोटे भाई ओमवीर (45) की तमंचा से गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने प्रेम सिंह को रैपुराजाट चौकी क्षेत्र के गांव शहजादपुर स्थित कल्पतरु के खाली भवन से गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया। मृतक की पत्नी राजेश देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.