• Thu. Feb 19th, 2026

हिंदू पक्षकार ने मांगा स्वामी निश्चलानंद का समर्थन

ByVijay Singhal

Sep 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद केस के हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने रविवार को शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मुलाकात की। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती पुरी स्थित गोवर्धन पीठ के 145वें शंकराचार्य हैं। इन दिनों वे वृंदावन के हरिहर आश्रम में प्रवास पर आए हुए हैं। महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती को जानकारी दी कि वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर मूल गर्भ गृह स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर निर्माण कराने के लिए आंदोलन चला रहे हैं। हिंदुओं को एक मंच पर लाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए प्रख्यात संत महात्माओं ने भी उनका समर्थन किया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री, प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय रामकथा वाचक मोरारी बापू समेत अन्य संतों के साथ हुई वार्ता की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस केस के महत्वपूर्ण और पुख्ता साक्ष्य हैं। मुकदमा हम आप सभी के सहयोग से अवश्य जीतकर रहेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.