जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी होंगे विशिष्ट अतिथि
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
महावन| पंडित जुगल किशोर शुक्ल की याद में हिंदी पत्रकारिता दिवस का आयोजन रमण रेती आश्रम धाम महावन में किया जाएगा।
आयोजक उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार जिंदल ने बताया कि देश के पहले हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र उदंत-मार्तंड के संपादक और प्रकाशक पंडित जुगल किशोर शुक्ल की याद में 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है | इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी होंगे| इस कार्यक्रम में पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा तथा वर्तमान में पत्रकारिता के स्वरूप और उपयोगिता पर संगोष्ठी की जायेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
