• Sat. Feb 14th, 2026

हल्द्वानी हिंसा, जिले में हाई अलर्ट, पुलिस ने किया बलवा नियंत्रण अभ्यास

ByVijay Singhal

Feb 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हल्द्वानी हिंसा को लेकर जिले में हाई अलर्ट है। पुलिस ने शुक्रवार को साप्ताहिक परेड सलामी के दौरान बलवा नियंत्रण का एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय की निगरानी में अभ्यास किया। इधर, दोपहर में जुमे की नमाज पुलिस की निगरानी में हुई। संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने गश्त की। जुमे की नमाज होने के बाद लोगों को उनके घरों को रवाना किया गया। जामा मस्जिद से कोई तकरीर नहीं हुई। एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार, एएसपी आईपीएस कुंवर आकाश सिंह, शहर कोतवाली इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने जामा मस्जिद व शहर के संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। जामा मस्जिद पर पुलिस ने नमाज खत्म होने तक डेरा डाले रखा। इधर, गोविंद नगर पुलिस की टीम श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सटी शाही ईदगाह मस्जिद पर तैनात रही। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार शाही मस्जिद ईदगाह पर पुलिस अमले के साथ सुरक्षा व शांति व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि नमाज शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। कहीं किसी प्रकार का कोई विरोध या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। बलवा नियंत्रण अभ्यास में हथियार भी परखे। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में हुए बलवा नियंत्रण अभ्यास के दौरान भीड़ को काबू करने में इस्तेमाल किए जाने वाले विशेष हथियारों को भी परखा गया। उनको चलाकर देखा गया। एसएसपी ने सभी पुलिस जवानों को निर्देश दिए कि वह किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहें। निरंतर अभ्यास भी करते रहें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.