हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।वृंदावन में परिवहन विभाग के वृंदावन स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (डीटीआई) के ट्रैक को मारुति कंपनी हाईटेक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक में तब्दील करने जा रही है। बृहस्पतिवार को कंपनी के प्रतिनिधियों ने परिवहन विभाग के आरआई के साथ मिलकर ट्रैक का निरीक्षण किया। सबकुछ ठीक रहा तो कंपनी इसे मार्च के अंत तक तैयार कर देगी। दो करोड़ की लागत इसमें आएगी, जिसे सीएसआर फंड से खर्च किया जाएगा। तीन साल तक कंपनी खुद इसका रखरखाव करेगी। हालांकि संचालन किसी अन्य एजेंसी के हाथों होगा। एआरटीओ प्रवर्तन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरआई नरेश कुमार के साथ मारुति कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा ट्रैक का निरीक्षण किया गया। डीटीआई के ट्रैक को हाईटेक बनाने के लिए इस पर सेंसर, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सर्वर रूम स्थापित किया जाएगा।
लाइसेंस के लिए टेस्ट देने वाले वाहन चालक की फेल/पास की रिपोर्ट ट्रैक में लगे सेंसर, सीसीटीवी कैमरे सीधे सर्वर रूम में लगे कम्प्यूटर पर मैसेज के रूप में देंगे। सर्वर रूम में लगे कंप्यूटर अपनी रिपोर्ट में बताएगा कि व्यक्ति वाहन चलाने में निपुण है या नहीं। कंपनी के द्वारा ही इसके संचालन के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। तीन साल तक मारुति कंपनी इसका रखरखाव करेगी। दो हफ्ते में डीटीआई के ट्रैक का ऑटोमेशन कार्य होगा। उसके बाद विभाग के कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। कंपनी यह कार्य 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
