हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-वृंदावन। क्रिकेट विश्वकप में भारत को विश्व विजेता बनने की इच्छा लिए क्रिकेट प्रेमियों ने ठाकुर बांकेबिहारी से खिलाड़ियों को आशीर्वाद देने की गुहार लगा है। ठाकुर बांकेबिहारी के समक्ष टीम इंडिया के खिलाड़ियों के फोटो समेत बल्ले का वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य जलाभिषेक कर अखंड दीप प्रज्ज्वलित किया है। वृंदावन बाल विकास परिषद के पदाधिकारियों ने शनिवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भारतीय क्रिकेट टीम के विश्वकप जीतने की मंगल कामना करते हुए अनुष्ठान किया। परिषद के पदाधिकारी ने मंदिर सेवायत मयंक गोस्वामी बंटू महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन-अर्चन कर अहमदाबाद में होने वाले क्रिकेट विश्वकप के फाइनल महामुकाबले में भारतीय टीम की जीत की कामना की। प्रदर्शन बहुत ही शानदार और जानदार रहा है। यही प्रदर्शन विश्वकप के फाइनल में भी जारी रहेगा। मुकेश कृष्ण शर्मा, शैलेंद्र सिंह, चंद्रनारायण शर्मा, चेतनकृष्ण शर्मा, जितेंद्र कुमार गौतम, राहुल अग्रवाल, गोपाल शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता ने ठाकुर बांके बिहारीजी के श्रीचरणों में भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने की मंगल कामना की। सेवायत मयंक गोस्वामी बंटू ने कहा, क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम का अब तक का प्रदर्शन बहुत ही शानदार और जानदार रहा है। यही प्रदर्शन विश्वकप के फाइनल में भी जारी रहेगा। मुकेश कृष्ण शर्मा, शैलेंद्र सिंह, चंद्रनारायण शर्मा, चेतनकृष्ण शर्मा, जितेंद्र कुमार गौतम, राहुल अग्रवाल, गोपाल शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता ने ठाकुर बांके बिहारीजी के श्रीचरणों में भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने की मंगल कामना की।
