• Mon. Feb 16th, 2026

हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका ‘यशोदा कृष्ण’ ने रचा भक्ति और वात्सल्य का अद्भुत संगम

ByVijay Singhal

Nov 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के धौलीप्याऊ स्थित रेलवे मैदान पर आयोजित ब्रजरज उत्सव में सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी द्वारा प्रस्तुत प्रसिद्ध नृत्य नाटिका ‘यशोदा कृष्ण’ का मंचन किया गया। नृत्य के हर भाव, मुद्रा और लय के साथ हेमा मालिनी ने साथी कलाकारों के साथ मातृत्व की कोमलता और कृष्ण के बालरूप की नटखट छवि को इस तरह साकार किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। जब मंच पर कृष्ण माखन चुराते और यशोदा उन्हें स्नेहपूर्वक डांटतीं दिखीं, तो दृश्य इतना जीवंत लगा मानो गोकुल की गलियों का सजीव प्रसंग सामने आ गया हो। नृत्य नाटिका की संगीतमय पृष्ठभूमि, शास्त्रीय रागों और भावप्रधान गीतों ने प्रस्तुति को दिव्यता प्रदान की। प्रकाश व्यवस्था और मंच सज्जा ने हर दृश्य को अलौकिक बना दिया। मां यशोदा के स्वरूप में हेमा मालिनी की साथी कलाकारों की संगति, सधी ताल और सूक्ष्म अभिनय ने प्रदर्शन को पूर्णता प्रदान की। मंचन में हर दृश्य पर दर्शकों के भाव भी गंभीर हो गए। श्रद्धा का ऐसा संचार हुआ कि हर दृश्य देख बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी यशोदा-कृष्ण की लीला में डूब गए। इस दौरान ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी, वृन्दावन के अध्यक्ष मा० न्यायाधीश हाईकोर्ट (सेवानिवृत्त) अशोक कुमार, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, डीआईजी शैलेश पांडेय, डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, एमवीडीए उपाध्यक्ष एसबी सिंह, परिषद के सीईओ सूरज पटेल, एमवीडीए सचिव आशीष कुमार सिंह आदि गणमान्य लोगों के साथ विशाल भीड़ मौजूद रही। अतिथियों ने पद्मश्री हेमा मालिनी तथा मुंबई से आए उनके साथी कलाकारों का अभिनंदन करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.